खेजड़ी को राजस्थान का राज्य वृक्ष कब घोषित किया ?(2020) राजस्थान का राज्य वृक्ष क्या है 1983 में
वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम कब बनाया गया? 1972 में
राजस्थान के एक बायोस्फियर का नाम लिखो। थार रेगिस्तान
भविष्य का ईंधन किसे माना गया है ? बायोडीजल को
दो जीवाश्म ईंधनो के नाम लिखिए। कोयला व पेट्रोलियम
खेजङी का वैज्ञानिक नाम लिखिए।(2020) प्रोसोपिस सिनेरेरिया
भारत में झूम खेती किन राज्यों में की जाती है? अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा
कोयले के भंजक आसवन से क्या प्राप्त होते है? कोलतार,कोल गैस व अमोनिया
सिंचाई की विधियों के नाम बताइए| (i) फव्वारा विधि (ii)टपकन विधि
दो नवीकरणीय संसाधनों के नाम लिखिए। सौर ऊर्जा व पवन ऊर्जा
दो अनवीकरणीय संसाधनों के नाम लिखिए। कोयला व पेट्रोलियम
उड़न गिलहरी किस वन्यजीव अभयारण्य में पाई जाती है? सीतामाता अभ्यारण,प्रतापगढ़
कोयले के चार प्रकारों के नाम लिखिए। 1.एन्थ्रासाइट 2.बिटूमिनस 3.लिग्नाइट 4.पीट
IUCN का पूरा नाम लिखिए। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर International Union for Conservation of Nature
बेरी किसे कहते हैं? तालाब की तलहटी पर बना हुआ कुआ बेरी कहलाता है
टोबा क्या है ? थार के रेगिस्तान में नाड़ी के आकार का परंतु नाड़ी से अधिक गहरा जल संग्रहण का प्रमुख पारंपरिक स्रोत टोबा कहलाता है
राजस्थान के दो वन्य जीव अभ्यारण्य के नाम लिखो। 1.सरिस्का वन्य जीव अभ्यारण्य अलवर 2.कैला देवी वन्य जीव अभ्यारण्य, करौली
वन्य-जीव संरक्षण से क्या अभिप्राय है ? वन्य जीवों की पूर्ण सुरक्षा तथा विलुप्त होने वाले जंतुओं को संरक्षण प्रदान करना वन्य जीव संरक्षण कहलाता है
प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से क्या अभिप्राय है ? प्राकृतिक संसाधनों का योजनाबद्ध, समुचित व विवेकपूर्ण उपयोग ही प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण कहलाता है
पेट्रोलियम के घटकों के नाम लिखो| (पेट्रोलियम के प्रभाजी आसवन से क्या प्राप्त होता है) पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, प्राकृतिक गैस, वैसलीन, स्नेहक आदि
खङीन क्या है ? खङीन ढालदार भूमि पर मिट्टी के बने अस्थायी तालाब होते है जिनमें वर्षा जल संग्रह एवं संग्रहित जल से कृषि भूमि में पर्याप्त नमी उत्पन्न कर फसल उत्पादन किया जाता है
प्राकृतिक संसाधन किसे कहते हैं ? प्रकृति से प्राप्त हर वस्तु जिसका उपयोग मनुष्य अपनी आवश्यकता पूर्ति के लिए सीधा अर्थात उसमें बिना कोई बदलाव किये करता है प्राकृतिक संसाधन कहलाता है
रेड डाटा बुक (लाल आंकड़ा पुस्तक) क्या है? इसका प्रकाशन किसने किया। रेड डाटा बुक में विलुप्त हो रही जातियों (संकटग्रस्त जातियों) को सूचीबद्ध किया गया है इस पुस्तक का प्रकाशन IUCN ने 1972 में किया
जल संरक्षण व प्रबंधन के तीन सिद्धांत लिखिए। 1.जल की उपलब्धता बनाये रखना 2.जल को प्रदूषित होने से बचाना 3.संदूषित जल को स्वच्छ कर उसका पुनर्चक्रण करना
अनवीकरणीय संसाधन से क्या अभिप्राय है ? वे संसाधन जिनका एक बार उपयोग करने के बाद पुनः उत्पादन नहीं किया जा सकता है अनवीकरणीय संसाधन कहलाते हैं ये संसाधन सीमित व समाप्य होते हैं जैसे कोयला व पेट्रोलियम
नवीकरणीय संसाधन से क्या अभिप्राय है ?उदाहरण लिखिए (2019) वे संसाधन जिनका एक बार उपयोग करने के बाद पुनः उत्पादन किया जा सकता है नवीकरणीय संसाधन कहलाते हैं ये संसाधन असीमित व असमाप्य होते हैं जैसे सौर ऊर्जा व पवन ऊर्जा
संकटापन्न जातियों से क्या तात्पर्य है? दो संकट्टापन्न जातियों के नाम लिखिए। वे प्रजातियां जिनके संरक्षण के उपाय नहीं किए गए तो निकट भविष्य में समाप्त हो जाएगी संकटापन्न प्रजातियां कहलाती है जैसे गोडावण, गेंडा, बब्बर शेर
सतत् पोषणीय विकास से क्या अभिप्राय है? ऐसा विकास जिसमें वर्तमान पीढ़ी अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संसाधनों का उपयोग आने वाली पीढ़ियों की आवश्यकताओं की पूर्ति को बिना नुकसान पहुंचाए करती है सतत् पोषणीय विकास कहलाता है
निम्न को सुमेलित कीजिए। 1.काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान - असम 2.गिर राष्ट्रीय उद्यान - गुजरात 3.सुन्दर बन राष्ट्रीय उद्यान - प. बंगाल 4.कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान - उत्तरांचल 5.सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान - मध्यप्रदेश
राष्ट्रीय उद्यान क्या है? राजस्थान के दो राष्ट्रीय उद्यानो के नाम लिखो। राष्ट्रीय उद्यान एक प्राकृतिक क्षेत्र है जहां पर्यावरण के साथ-साथ वन्य जीव एवं प्राकृतिक अवशेषों का संरक्षण किया जाता है 1.रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, सवाई माधोपुर 2.केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर
सामाजिक वानिकी क्या है इसके तीन घटको के नाम लिखिए। सामाजिक वानिकी वन सुरक्षा हेतु लोगों का, लोगों के लिए, लोगों द्वारा संचालित एक विशिष्ट कार्यक्रम है जो पारिस्थितिकी सन्तुलन बनाये रखने, वन क्षेत्र में वृद्धि करने तथा रोजगार सृजन में सहायक है सामाजिक वानिकी के घटक- 1.कृषि वानिकी 2.वन विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण 3.ग्रामीणो द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण
वन्यजीवों के विलुप्त होने के कारण लिखिए। 1. प्राकृतिक आवासों का नष्ट होना - निम्न कारणों से वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहे हैं (i)जनसंख्या वृद्धि। (ii)वृहद जल परियोजनाएं (iii)जंगलों में खनन कार्य. (iv)समुद्र में ते रिसाव (v)ग्रीन हाउस प्रभाव 2. वन्य जीवों का अवैध शिकार 3. प्रदूषण 4. मानव तथा वन्य जीवों में संघर्ष
वन संरक्षण के उपाय लिखिए। 1.वनों की पोषणीय सीमा तक कटाई 2.वनों की आग से सुरक्षा 3.वनों की हानिकारक कीटो से सुरक्षा 4.ईन्धन व इमारती लकड़ी के नवीन वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग 5.सामाजिक वानिकी को प्रोत्साहन 6.वन संरक्षण के नियम व कानून की कङाई से पालना 7.वनों के महत्व के बारे में जन चेतना 8.विविधता पूर्ण वनों का विकास
जल संरक्षण व प्रबंधन के उपाय लिखिए। 1.जल को बहुमूल्य राष्ट्रीय संपदा घोषित करना 2.वर्षा जल संग्रहण करना 3.घरेलू उपयोग में जल की बर्बादी को रोकना 4.भू-जल के अति दोहन पर पाबंदी 5.जल प्रदूषण को रोकना 6.जल का पुनर्चक्रण करना 7.सिंचाई फव्वारा विधि या टपकन विधि से करना 8.बाढ़ नियंत्रण व जल के समुचित उपयोग के लिए नदियों को आपस में जोड़ना
राजस्थान की परम्परागत जल संग्रहण पद्धतियां लिखिए। 1.खड़ीन -खङीन ढालदार भूमि पर मिट्टी के बने अस्थायी तालाब होते है जिनमें वर्षा जल संग्रह एवं संग्रहित जल से कृषि भूमि में पर्याप्त नमी उत्पन्न कर फसल उत्पादन किया जाता है 2.तालाब -तालाब वर्षा जल संग्रहण की प्राचीन पद्धति है तथा भूमि जल स्तर बढ़ाने का वैज्ञानिक आधार है 3.झील - झील वर्षा जल संग्रहण की अति प्राचीन पद्धति है झीलों से रिसने वाले पानी के कारण आसपास के बावड़ी,कुओं, कुंड आदि का जलस्तर बढ़ जाता है 4.बावड़ी - बावड़ी जल संचयन की पुरानी तकनीक है बावड़ी में उतरने के लिए सीढ़ियां बनी होती हैं तथा ये कलाकृतियों से सम्पन्न होती है 5.टोबा - थार के रेगिस्तान में नाड़ी के आकार का परंतु नाड़ी से अधिक गहरा जल संग्रहण का प्रमुख पारंपरिक स्रोत टोबा कहलाता है
चिपको आन्दोलन पर लेख लिखिए। चिपको आन्दोलन वनो की सुरक्षा हेतु उठाया गया एक प्रगतिशील कदम है। इस आन्दोलन की शुरुआत 1730 में जोधपुर के खेजङली गाम से अमृता देवी विश्नोई के नेतृत्व में हुई। सन् 1730 में जोधपुर महाराजा ने महल निर्माण के लिए लकड़ियां लाने हेतु सिपाहियों को खेजङली ग्राम भेजा । जब सिपाही गांव पहुंचकर खेजङी के वृक्ष काटने लगे तो अमृता देवी व उसकी पुत्रियों ने पेङ न काटने का आग्रह किया परन्तु सिपाही नहीं माने तब अमृता देवी व उसकी पुत्रियां पेङो से चिपक गई सिपाहियों ने पेङो के साथ उन्हें भी काट दिया यह खबर जब गांव में फैली तो गांव के लोग पेङो से चिपकाते गये और अपना बलिदान देते गये इस प्रकार वृक्षों की सुरक्षा हेतु 363 लोगों ने अपना बलिदान दिया। इस आन्दोलन के बाद 1973 में उत्तराखंड मे चिपक आन्दोलन व कर्नाटक में एप्पिको आन्दोलन चलाया गया
प्राकृतिक संसाधनों का वर्गीकरण कीजिए। 1.विकास के आधार पर (i) वास्तविक संसाधन - वे संसाधन जिनका हम वर्तमान समय में उपयोग कर रहे है तथा जिनकी मात्रा हमें ज्ञात है वास्तविक संसाधन कहलाते है जैसे जर्मनी में कोयला व महाराष्ट्र में काली मिट्टी (ii) संभाव्य संसाधन-वे संसाधन जिनका हम वर्तमान समय में उपयोग नहीं कर रहे है तथा जिनकी मात्रा हमें ज्ञात नहीं है सम्भव्य संसाधन कहलाते है जैसे लद्दाख में पाया जाने वाला यूरेनियम 2.उद्गम या उत्पत्ति के आधार पर (i) जैव संसाधन -वे संसाधन जिनमें जीवन व्याप्त होता है जैव संसाधन कहलाते हैं जैसे मानव, वन (ii)अजैव संसाधन- वे संसाधन जो निर्जीव होते हैं अजैव संसाधन कहलाते है जैसे वायु, खनिज 3.वितरण के आधार पर (i)सर्वव्यापक संसाधन- वे संसाधन जो सर्वत्र आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं सर्वव्यापक संसाधन कहलाते है जैसे वायु (ii)स्थानिक संसाधन- वे संसाधन जो कुछ निश्चित जगहों पर पाये जाते है स्थानिक संसाधन कहलाते हैं जैसे ताम्र, लौहा
1 टिप्पणियाँ
Please visit...प्राकृतिक संसाधन