2011 में भारत की नगरीय व ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत कितना था 31.2% व 68.8%
भारत में सर्वाधिक गांवो वाले राज्य कौनसे हैं उत्तरप्रदेश,मध्यप्रदेश,उङिसा
भारत में सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या प्रतिशत वाले राज्य कौनसे है हिमाचल प्रदेश, बिहार,असम
2011 में भारत में कुल कितने नगर थे 7935
भारत में सर्वाधिक व न्यूनतम हिन्दू जनसंख्या प्रतिशत किन राज्यो में है हिमाचल प्रदेश व मिजोरम
2011 में भारत की साक्षरता दर कितनी थी 74 .04%(पुरुष 82.14% व स्त्री 65.46%)
भारत में अधिकतम व न्यूनतम साक्षरता वाले राज्य कौन से है केरल व बिहार
भारत में सर्वाधिक व न्यूनतम मुस्लिम जनसंख्या प्रतिशत किन राज्यो में है जम्मू कश्मीर व मिजोरम
2011 में भारत का लिंगानुपात कितना था 940
भाषा के आधार पर भारत को कितने भाषायी प्रदेशों में बांटा गया है 12
भारत का सर्वाधिक व न्यूनतम लिंगानुपात वाले राज्य कौन से है केरल (1084) व हरियाणा
भारत में सर्वाधिक नगरो वाले राज्य कौन से हैं तमिलनाडू,उत्तरप्रदेश,मध्यप्रदेश
भारत में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या प्रतिशत वाले राज्य कौनसे हैं गोवा,मिजोरम ,तमिलनाडू
भारत का सर्वाधिक व न्यूनतम लिंगानुपात वाले केंद्र शासित प्रदेश कौन से है पाण्डिचेरी व दमन व दीव
भारत में सबसे अधिक मुस्लिम जनसंख्या किस राज्य में निवास करती है उत्तर प्रदेश में
भारतीय संविधान में कितनी भाषाएं अनुसूचित है 22 भाषाएं
भारत का सबसे बड़ा भाषा परिवार कौन सा है इण्डो-यूरोपीयन/हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार
भारत का आयु पिरामिड किस प्रकार का है भारत का आयु पिरामिड चोड़े आधार तथा नुकीले शिखर वाला है जो जनसंख्या की गतिशीलता का घोतक है
लिंगानुपात से क्या अभिप्राय है जनसंख्या में स्त्री और पुरुषों की संख्या के बीच का अनुपात लिंगानुपात कहलाता है भारत में प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या को लिंगानुपात कहा जाता है
जनसंख्या संरचना से क्या अभिप्राय है जनसंख्या संरचना में जनसंख्या की मापने योग्य विशेषताओं जैसे आयु संरचना, लिंगानुपात, ग्रामीण नगरीय जनसंख्या संगठन, साक्षरता, व्यवसाय आदि पहलूओ (घटकों)का अध्ययन किया जाता है
भारत के भाषा परिवारो के नाम लिखिए 1.इण्डो-यूरोपीयन/हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार या आर्य 2.द्रविङियन भाषा परिवार 3.साइनो-तिब्बतन् /चीनी तिब्बत भाषा परिवार या किराथ 4.आस्ट्रो-एशियाटिक भाषा परिवार या निषाद
भारत में स्वतंत्रता के पश्चात साक्षरता में वृद्धि होने के मुख्य कारण लिखिए 1. शैक्षणिक सुविधाओं में विस्तार 2. आम जनता में जागरूकता 3. शिक्षा के प्रति सरकारी नीतियां 4. यातायात की सुविधाओं में विस्तार
भारत में नगरीय जनसंख्या वृद्धि के कारण लिखिए 1. ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अभाव 2.नगरीय आकर्षण 3.औद्योगिकीकरण 4.शिक्षा का प्रसार 5.परिवहन एवं संचार के साधनों का विकास 6.कृषि का अलाभकारी होना 7.लघु व कुटीर उद्योगों की समाप्ति 8.नगरों में गांवो की अपेक्षा अधिक सुविधाएं
साक्षरता से क्या अभिप्राय है साक्षरता को प्रभावित करने वाले कारक लिखिए (Board Exam 2020) साक्षरता किसी भी सभ्य समाज के विकास का मापदंड है जिसका प्रभाव जनता के मानसिक, शारीरिक व आर्थिक स्थिति पर पड़ता है भारत में साक्षरता कुल जनसंख्या में उन लोगों की संख्या को इंगित करती है जो साधारण भाषा मे पढ़ें, लिख व समझ सके। साक्षरता को प्रभावित करने वाले कारक 1.अर्थव्यवस्था का प्रसार 2.मूल्य प्रणाली 3.नगरीकरण का स्तर 4.शैक्षिक सुविधाओं की उपलब्धता 5.जीवन स्तर 6.यातायात व संचार के साधन 7.जातीय संरचना 8.समाज में स्त्रियों की स्थिति 9.तकनीकी विकास 10.सार्वजनिक नीति
भारत में लिंगानुपात कम होने के कारण लिखिए 1.बालिकाओं की अपेक्षा बालकों को प्राथमिकता देना- भारतीय समाज में पुत्र की इच्छा के कारण लडकियो को जन्म से पूर्व गर्भ में ही मार दिया जाता है 2.बाल विवाह- बाल विवाह के कारण बालिकाओं की कम उम्र में मातृत्व भार व खराब स्वास्थ्य के कारण प्रसव काल में मृत्यु हो जाती है 3.स्त्रियों की आर्थिक परतंत्रता- भारत में स्त्रियाँ आर्थिक रूप से पुरूषों पर निर्भर रहती है अतः गरीबी में आर्थिक संकटों से जूझने, चिन्ताग्रस्त रहने व प्रयाप्त स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव बालिकाओं की कम उम्र में मृत्यु हो जाती है 4.बालिका शिक्षा का अभाव- बालिका शिक्षा के अभाव में स्त्रियाँ आर्थिक रूप से आत्म निर्भर नहीं है अतः वे स्वयं के साथ हुए सामाजिक, मानसिक व शारीरिक अन्याय का प्रतिरोध नही कर पाती है 5.नगरीकरण में वृद्धि- नगरीकरण के कारण ग्रामीण व नगरीय लिंगानुपात में असन्तुलन पैदा होता है
भारत में प्रजातीय संगठन की विवेचना कीजिए 1.निग्रिटो- ये भारत के प्रथम मूल आदिवासी है इनका कद व सिर छोटा, ललाट उभरा हुआ, बाल सुन्दर व रंग काला होता है भारत में नागालैण्ड की अंगमाली नागालैण्ड व झारखंड की बाडगिस जनजाति इस प्रकार की विशेषताएं रखती है 2.प्रोटो-आस्ट्रेलाइट - यह भारत की मूल प्रजाति है इनके बाल घुंघराले, कद छोटा, होठ मुङे हुए व रंग गहरा भूरा होता है मुण्डा, संथाल, कोल व भील इसी प्रजाति के वंशज है 3. मंगोलाइड- ये चीन व मंगोलिया से आयी हुई प्रजाति हैं इनका मुंह चप्प, गाल उभरे हुए व आंखें बादाम जैसी होती है भारत में यह प्रजाति मुख्यतः पूर्वोत्तर राज्यों में पायी जाती है 4.भूमध्य सागरीय- इस प्रजाति का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है प्राचीन भूमध्य सागरीय प्रजाति, भूमध्य सागरीय प्रजाति व पूर्वी भूमध्य सागरीय प्रजाति 5.नार्डिक - यह प्रजाति भारत में सबसे अन्त में आई।
आयु संरचना से क्या अभिप्राय है आयु वर्ग की दृष्टि से भारत की जनसंख्या का वर्गीकरण कीजिए जनसंख्या का विभिन्न आयु वर्गों के अनुसार वर्गीकरण आयु संरचना कहलाता है आयु संरचना से श्रम शक्ति, आश्रित जनसंख्या व कार्यशील जनसँख्या की जानकारी मिलती है आयु वर्ग के अनुसार भारतीय जनसंख्या को तीन भागों में बांटा गया है 1.किशोर वर्ग (15 वर्ष से कम आयु)- भारत में 29.5% जनसंख्या किशोर/बाल आयुवर्ग की है यह आश्रित आयु वर्ग है किशोर आयु वर्ग का उच्च प्रतिशत भविष्य में तीव्र जनसंख्या वृद्धि को इंगित करता है 2.प्रोढ या युवा आयु वर्ग (15 से 59 वर्ष)- भारत में 62.5% जनसंख्या प्रोढ या युवा आयुवर्ग की है भारत में इस आयुवर्ग की जनसंख्या सबसे अधिक है यह आयु वर्ग कार्यशील जनसंंख्या का है 3.वृद्ध आयु वर्ग( 60 वर्ष से अधिक)- भारत में 8.0% जनसंख्या वृद्ध आयुवर्ग की है यह आश्रित जनसंख्या का वर्ग है स्वास्थ्यय सेवाओं में विस्तार के कारण वृद्ध जनसंख्या का प्रतिशत धीरे-धीरे बढ़ रहा है
0 टिप्पणियाँ